प्रेमी के साथ भागी लड़की थाने पहुंचे परिजनों और पुलिस में झूमाझटकी


 

 

एक लड़की अपनी मर्जी से लड़के के साथ में भाग गयी थी। जिसके बाद विवाद गहराया हुआ है। ये वीडियो तब का बताया जा रहा है। जब परिजन थाने पहुंचे थे। मामला शिवपुरी जिले के मानपुरा गाँव से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक लड़की बालिग़ है। जो लड़के सौरभ मिश्रा नाम के लड़के के साथ में चली गयी थी। जिसके बाद उसके पिता राजेन्द्र परिहार ने अपहरण बताते हुए भौंती थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बेटी बरामद करने की गुहार लगाई। जहाँ पुलिस ने मंगलवार को लड़की के पिता को फोन कर उसके मिलने के जानकारी दी। जिसके बाद लड़की के परिजन थाना पहुँचे। लेकिन यहाँ पुलिस औऱ परिजनों में तू-तू मैं-मैं हो गई। दरअसल लड़का लड़की दोनों बालिग हैं। जिससे पुलिस कुछ ज्यादा कह नहीं रही है। परिजनों ने पुलिस पर अभद्रता के आरोप लगाए हैं। वहीँ एसपी  राजेश सिंह चंदेल का कहना है। की लड़की अपनी मर्जी से गयी थी और वो बालिग़ भी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।-


By - sagar tv news

15-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.