सुरखी पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- 28 सीटे जीतेगी भाजपा


 

 

कांग्रेस अपने मिनी वचन पत्र के जरिए मध्य प्रदेश के 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव में उतर गई है। वहीं अब भाजपा भी अपना संकल्प पत्र तैयार कर रही है। भाजपा उन सभी सीटों की जरूरतों के हिसाब से डाटा तैयार कर संकल्प पत्र बना रही है, जहां उप चुनाव हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हम भी संकल्प पत्र लेकर आएंगे। विधानसभा के जो काम हैं उनको संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा। हमने हर एक काम को पूरा किया है। 6 महीने में प्रदेश में कई बड़ी सौगात दी गई हैं। वह भी संकल्प पत्र में शामिल किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने 28 सीटों पर भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत का दावा भी किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा राहतगढ़ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल होने आये थे। जिसमे उनके अलावा मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर और सुरखी से भाजपा के प्रत्याशी मंत्री गोविंद सिंह  पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। 


By - sagar tv news

08-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.