मायके में रह रही महिला की गयी जान


 

 

सागर जिले के खुरई शहरी थाने के महावीर वार्ड निवासी  एक महिला की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गयी 
 घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार इसरार अहमद खान और महिला पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची। जहां तहसीलदार और पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय रचना सेन की करीब 4 साल पहले विदिशा जिले के कुरवाई थाने के बेरखेड़ी गांव में शादी हुई थी। करीब 2 साल से वह अपने मायके खुरई में ही रह रही थी। जिसकी अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। मृतिका के परिजन लड़की की मौत बीमारी से होना बता रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मृतिका का कोरोना का सैंपल भी लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

By - sagar tv news

16-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.