बड़ी खबर- MP में कांग्रेस विधायक का निधन, 28 सीटों पर उपचुनाव


 

 

मध्य प्रदेश में कोराना संक्रमण की चपेट में आने से विधायक का निधन हो गया। राजगढ़ जिले की ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का कोरोना संक्रमण के बाद दिल्ली में इलाज चल रहा था। आज रात दिल्ली के मेदांता में उनका निधन हो गया।
दरअसल ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के परिवार के सदस्य भी कोरोना की चपेट में आ गये थे। उनकी पत्नी और बेटी अगस्त के तीसरे हफ़्ते में कोरोना संक्रमित हो गये थे। बाद में विधायक दांगी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई थी। तीन सप्ताह पहले उन्हें इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुधार नहीं होने पर उन्हें दिल्ली के मेदांता में भर्ती करवाया गया। विधायक दांगी के निधन से मध्य प्रदेश में एक और सीट खाली हो गई है। ऐसे में अब मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे ।
कांग्रेस विधायक के निधन के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्विटर के जरिये इसकी सूचना दी है।


By - sagar tv news

15-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.