जब भी कांग्रेसी काले झंडे दिखाते हैं तब तक उनका एक विधायक भाजपा में शामिल हो जाता है


 

 

दमोह संसदीय क्षेत्र के बड़ा मलहरा से कांग्रेस के विधायक रहे प्रदुमन सिंह लोधी ने कांग्रेस छोड़कर के भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा में शामिल होते ही उन्हें नागरिक आपूर्ति निगम का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। पहली बार कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के बाद प्रदुमन सिंह दमोह पहुंचे। जहां पर उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, तो उनका जोरदार स्वागत भी किया गया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, तो वहीं कांग्रेस छोड़कर के भाजपा में आने की वजह भी बताई। प्रदुमन सिंह लोधी ने कहा कि कांग्रेस में युवा नेताओं का कोई वजूद नहीं है। वहां पर बुजुर्ग ही पार्टी को चला रहे हैं। यही कारण था कि सवा साल की सरकार में भी उन जैसे विधायकों को कोई जिम्मेदारी नहीं मिली। वही भारतीय जनता पार्टी उनकी मातृ पार्टी है। जिसमें वे फिर लौट के आ गए हैं। उन्होंने कहा कि टिकट मिलने के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है। पार्टी जो तय करेगी उसको ही बड़ा मलहरा से चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। वही दूसरे सवाल के जवाब में उन्होंने जनता का समर्थन उनके साथ होने की बात कही। जगह-जगह काले झंडे दिखाए जाने के मामले में प्रदुमन सिंह लोधी ने कहा कि जब भी कांग्रेसी उनको काले झंडे दिखाते हैं। तब तक उनका एक विधायक भाजपा में शामिल हो जाता है। यही कारण है कि ना तो उनके विधानसभा क्षेत्र में कल ही आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसी ने काले झंडे दिखाए और वही दमोह में भी इसी तर्ज पर कोई भी कांग्रेसी काले झंडे दिखाने नहीं आया। उन्होंने भाजपा में आने वाले विधायकों के बारे में संकेत दिए और कहा कि अभी और भी भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के विधायक आगामी दिनों में आएंगे।


By - Shantanu Bharat

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.