बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, मुंबई में अपने घर में लगाई फांसी


 

454241

 

 

बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है. बॉलीबुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्‍महत्‍या कर ली है। उन्‍होंने अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मुंबई पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची है। फिलहाल उनकी आत्‍महत्‍या की वजह सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि अभिनेता की आत्‍महत्‍या की खबर सबसे पहले पुलिस को उनके नौकर ने फोन पर दी. 34 वर्षीय अभिनेता बॉलीवुड के चर्चित युवा अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बनी फिल्म में भी काम किया था। सुशांत सिंह राजपूत टीवी इंडस्ट्री से फिल्म इंडस्ट्री में आए थे। यह बेहद सफल अभिनेता थे लेकिन अचानक उनकी आत्महत्या की खबर ने सबको हिला दिया है। 


By - sagar tv news

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.