बीच सड़क पर मामूली सी बात पर लड़कों को गालियां देने लगी लड़कियां !


 

 


हॉर्न बजाने के विवाद पर लड़कियों ने लड़के को गंदी-गंदी गालियां दी। वहीं मना करने पर वो दबंगई दिखाती रही। वीडियो राजधानी भोपाल का है। जहां लड़कियों की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया की हॉर्न बजाने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। जिसके बाद स्कूटी सवार 2 लड़कियां बेहद भद्दे तरीके से गाली गलौच करने लगी। मना करने पर भी नहीं मानी। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बीती रात VIP रोड का है। जहां इस दौरान लंबा जाम लग गया था। कार चालक और स्कूटी पर जा रही लड़कियों के बीच में विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले को रुकवाने की पूरी कोशिश की, लेकिन लड़कियां नहीं रुकी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कार पर लड़के बैठे हैं और स्कूटी में 2 लड़कियां सवार हैं। जो जोर-जोर से चिल्लाते हुए गाली गलौच करने लगी। जब युवक कहता है की तुम लड़की हो इसलिए कुछ नहीं कह रहा, नहीं तो बताता। जिस पर युवती और गाली देने लगती है।
हालांकि सागर टीवी न्यूज़ पूर्ण रूप से वीडियो की पुष्टि नहीं करता है


By - sagartvnews

03-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.