Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है. आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है. गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. यह दिन गुरुओं को समर्पित होता है, जिन्होंने हमें ज्ञान, संस्कार और सही दिशा दिखाई है. इसी पावन तिथि पर महर्षि वेद व्यास जी का जन्म भी हुआ था,
इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन गुरुजनों का पूजन कर उनका आशीर्वाद लेने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और ज्ञान का प्रकाश फैलता है. आइये सागर के ज्योतिष आचार्य एवं कुंडली विषेशज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज से जानते है की गुरु पूर्णिमा पर कैसे गुरु का सम्मान करे कैसे पूजन करे और क्या उपाय करे जो आपके करियर में तरक्की देंगे और बुद्धि विवेक को बढ़ायेंगे, घर परिवार में सुख समृद्धि आयेगी