सागर के युवाओ ने विपरीत मौसम में माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई, लहराया हौसले का परचम |SAGAR TV NEWS|
सागर के युवाओं ने विपरीत मौसम परिस्थितयों में माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई कर इतिहास रच दिया है, शाहगढ़ के अक्षय जैन (टिंकल) और बीना के ग्राम बशारी के अभिलेश राजपूत ने साहस और इच्छाशक्ति की मिसाल पेश करते हुए माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक सफल चढ़ाई की है। दोनों पर्वतारोहियों ने आठ दिन की कठिन यात्रा पूरी कर यह उपलब्धि 2 नवंबर 2025 को अपने नाम की।
पिछले सात दिनों से हिमालय क्षेत्र में लगातार खराब मौसम, तेज बर्फबारी और बर्फीली हवाओं के बावजूद दोनों ने हार नहीं मानी और विपरीत परिस्थितियों में भी शिखर तक पहुँचने का साहस दिखाया। यह सफलता न केवल शाहगढ़ और बीना क्षेत्र बल्कि पूरे सागर जिले के लिए गौरव का क्षण बनी। स्थानीय नागरिकों और युवाओं में उत्साह का माहौल है। लोगों ने दोनों पर्वतारोहियों को क्षेत्र का गौरव बताते हुए कहा कि अक्षय और अभिलेश ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ निश्चय और हिम्मत से हर मुश्किल को मात दी जा सकती है।