कोहरे में सजी पातालकोट की वादियां, विदेशी मेहमान हुए मुरीद, स्वाद और संस्कार ने जीता दिल !


 

एमपी के छिंदवाड़ा के मशहूर पातालकोट की वादियां एक बार फिर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनीं, लेकिन इस बार नजारा कुछ अलग था। नीदरलैंड से आए 12 विदेशी पर्यटक जब इन कोहरे से ढंकी पहाड़ियों के बीच पहुंचे, तो छिंदवाड़ा की मिट्टी, यहां का आतिथ्य और देसी स्वाद ने उनका दिल जीत लिया। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की पहल पर ये विदेशी मेहमान तामिया ब्लॉक के धूसावानी गांव पहुंचे। हल्की बारिश और कोहरे के बीच ग्रामीणों ने उनका स्वागत पारंपरिक ढंग से किया — तिलक, फूलों के गुलदस्ते और ढोल-ढमाकों के साथ। इस आत्मीय स्वागत से विदेशी मेहमान भावुक नजर आए। रात में उन्होंने ग्रामीण जीवन की सादगी और संस्कृति को करीब से जाना। घरों में रहकर लोगों की दिनचर्या, परंपराएं और जीवनशैली को देखा। उन्हें परोसा गया देसी खाना उनके लिए किसी यादगार दावत से कम नहीं था।

 

 

डिनर में परोसी गई मक्के की रोटी, टमाटर की चटनी, कुटकी के चावल और समा की खीर ने विदेशी मेहमानों को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने बार-बार उसी डिश की डिमांड की। होम स्टे संचालकों ने बताया कि मेहमानों ने कहा कि यह स्वाद हमारी यात्रा की सबसे यादगार याद बन गया। सुबह जब पर्यटक तामिया बाजार पहुंचे, तो उन्होंने स्थानीय हस्तनिर्मित वस्तुएं और हस्तशिल्प की जमकर खरीदारी की। दोपहर में जब दल पातालकोट के रातेड़ व्यू प्वाइंट पहुंचा, तो घने कोहरे ने उनका स्वागत किया — मानो प्रकृति खुद उनका अभिनंदन कर रही हो। पातालकोट की वादियों ने फिर रचा जादू — देसी मिट्टी और सच्चे दिलों की मेहमाननवाज़ी पर फिदा हुए विदेशी मेहमान!

 

 


By - sagar tv news

01-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.