शुभांशु का शुभ आगमन, 18 दिन बाद अंतरिक्ष से लौटें ||STVN INDIA||


 

15 जुलाई का दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा, जब भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय और अंतरिक्ष यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय बनकर सुरक्षित धरती पर वापिस लौटे। वह 1984 के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले भारत के दूसरे एस्ट्रोनॉट है।

 

 

बता दे कि, शुभांशु ने एक्सिओम-4 मिशन के तहत 25 जून 2025 को अंतरिक्ष यात्रा शुरू की थी। इस मिशन में वे पायलट की भूमिका में थे। शुभांशु ने अंतरिक्ष पर 18 दिन बिताए, जहां उन्होंने 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग किए, जिनमें भारत के सात प्रयोग शामिल थे। इनमें उन्होंने अंतरिक्ष में मूंग और मेथी उगाई, माइक्रोएल्गी पर शोध किया और माइक्रोग्रैविटी के मानव शरीर पर प्रभाव का अध्ययन किया।

 

जिसके बाद 14 जुलाई को शाम 4:45 बजे वे ISS से ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के साथ पृथ्वी के लिए रवाना हुए। 23 घंटे की यात्रा के बाद, 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे उनके स्पेसक्राफ्ट ने कैलिफोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में स्प्लैशडाउन के साथ सफल लैंडिंग की। यह मिशन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम खास तौर पर गगनयान मिशन के लिए आने वाले भविष्य में फायदेमंद होगा।

 

 

 


By - sagar tv news

16-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.