MP सीहोर: गांव में तेंदुआ, किसान की समझदारी से वन विभाग ने पिंजरे में किया कैद
MP के सीहोर जिले में एक तेंदुआ देखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया था। जानकारी मिलने पर देर रात तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरे लगाकर तेंदुआ को उसमें कैद किया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक जिले के इछावर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निपानिया में तब हड़कंप मच जब एक किसान के खेत में तेंदुआ देखा गया। बताया गया है कि तेंदुआ खेत से होते हुए नहर की ओर जा रहा था और वही एक पाइप लाइन के अंदर बैठ गया। किसान की नजर पड़ी तो उसने पाइप के कोने पर पत्थर लगाकर तेंदुए को बंद कर दिया और वन विभाग को सूचित किया। सूचना के बाद देर रात्रि को वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया और तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।