भाजपा नेता की पत्नी अपने आवास में ऐसे मिली, परिजनों ने लगाया बड़े आरोप


 

एमपी के डिंडोरी जिला के भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर की पत्नी संगीता राठौर का शव संदिग्ध तरीके से मृत अवस्था में पुरानी डिंडोरी स्थित आवास में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही राठौर समाज के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होने लगें। मृतिका के परिजनों ने दशरथ सिंह राठौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। मृतिका संगीता के माता रमनी बाई और पिता राजा बलि के बताए अनुसार भाजपा नेता दशरथ सिंह राठौर से लगभग तीन साल पहले विवाह हुआ था। संगीता की माता-पिता का आरोप है कि दशरथ संगीता से मारपीट किया करता था। दशरथ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग माता-पिता ने की है।

 

डिंडोरी कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे के बताए अनुसार पुरानी डिंडोरी में संगीता का शव मिला था। शव का पंचनामा तैयार कर डिंडोरी तहसीलदार की मौजूदगी में मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई आगे की जाएगी। जिला चिकित्सालय में बड़ी संख्या में मृतिका के परिजन और समाज के लोग इकट्ठा हुए थे। जिन्हें समझाइश दी गई कार्रवाई को लेकर फिर उन्होंने पुलिस को सहयोग किया। डिंडोरी पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह ने मोर्चा संभालते हुए जिला चिकित्सालय पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा मृतिका के माता-पिता को दिया तब कहीं जाकर शव का पोस्टमार्टम किया गया। डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम भी जिला चिकित्सालय पहुंचकर परिजनों को समझाइश दी। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


By - sagarttvnews

05-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.