सागर के बंडा निवासी की दो कार आई आमने सामने और फिर तीन लोगों के साथ हो गई बड़ी अनहोनी


 

एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई। मृतकों में दो साल का बेटा और पिता शामिल हैं। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से दो को ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसा बड़ामलहरा थाना इलाके में राजा ढाबा के पास शनिवार रात करीब 10 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10 बजे सड़क पर मरी पड़ी भैंस से बचने के लिए एक कार ने साइड बदली। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी कार उससे टकरा गई। हादसे में दो साल के यश और उसके पिता गजेंद्र समेत 3 लोगों की जान चली गई है। मृतकों की पहचान गजेंद्र अहिरवार (35) निवासी बंडा, सागर, यश पिता गजेंद्र अहिरवार (2) निवासी बंडा, सागर और अमर वाधवानी (53) निवासी सिंधी कॉलोनी, छतरपुर के रूप में हुई है।

 

हादसे में आरती पति गजेंद्र अहिरवार (35) निवासी बंडा, सागर और रितु वाधवानी (51) निवासी सिंधी कॉलोनी, छतरपुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दो घायलों को ग्वालियर मेडिकल कॉलेज जबकि एक को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। छतरपुर में दो कारों की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो साल के बेटे और पिता की मौत हुई है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और घायलों का इलाज चल रहा है।


By - sagarttvnews

05-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.