कलयुग में रिश्तों की हदें पार !, प्यार के नाम पर मर्यादा का अंत ! ||STVN INDIA||
क्या वाकई घोर कलयुग आ गया है? क्या इंसान सभी रिश्ते-नातों की मर्यादा भूलता जा रहा है? क्यों रिश्तों की डोर इतनी कमजोर हो गई है कि प्यार, इश्क, मोहब्बत के नाम पर कुछ भी करने को उतारू है? अप्रैल की शुरुआत में देश के सबसे चर्चित मामलों में से एक रहा, जब एक सास को अपनी बेटी के होने वाले पति से प्यार हो जाता है। एक होने वाला दामाद अपनी शादी से ठीक पहले सास को लेकर फरार हो जाता है।
अगस्त 2023 में एक 7 बच्चों की मां को 20 साल के लड़के से प्यार हो जाता है और दोनों भाग जाते हैं। बीते दिनों, इसी साल अप्रैल के महीने में, तीन बच्चों की मां को अपने भतीजे में ही मजनू नजर आ जाता है और वह भी भतीजे संग फरार हो जाती है। एक पत्नी अपने पति को छोड़कर सिर्फ इसलिए भाग जाती है क्योंकि वह उसे इंस्टाग्राम पर रील बनाने से रोकता था।
ऐसे ही एक और गजब मामला भी देखने को मिला, जिसमें एक पति को अपनी पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला तो उसने बच्चों की जिम्मेदारी खुद लेते हुए उसके प्रेमी से उसकी शादी तक करवा दी। बाद में जब उसे लगा कि पत्नी जरूरी है तो उलटे पैर प्रेमी से पत्नी वापस मांगने पहुंच गया।
ऐसे ही रिश्तों को तार-तार करने वाला एक चर्चित मामला मध्य प्रदेश में साल 2021 में सामने आया था, जब मामी को अपने भांजे से प्यार हो गया और मामी अपने भांजे के साथ फरार हो गई। वहीं, ऐसा ही एक और मामला हाल ही में 16 अप्रैल को साम