बेटी ने अंधे प्यार में पागल होकर पिता के सोते ही प्रेमी को बुलाया घर करवाया पिता का म-र्ड-र
मध्यप्रदेश के पन्ना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटी ने अपने ही पिता की मर्डर की साजिश रच डाली। इस कलयुगी बेटी ने पहले तो चाय में नींद की दवा मिलाकर पिता को बेहोश किया और फिर प्रेमी को बुलवाकर पिता की बेरहमी से मर्डर करा दिया। पूरा मामला पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले रामकेश यादव नाम के शख्स की लाश उसके ही घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में मिली थी। रामकेश यादव को कुल्हाड़ी से वार कर मारा गया था। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि रामकेश की बेटी का पंचमपुर गांव के रहने वाले राजू डुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया। आरोपी प्रेमी राजू डुमार ने पुलिस को बताया कि वो और रामकेश की बेटी के बीच करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रामकेश को उनके रिश्ते के बारे में पता चल गया था और उसने बेटी को धमकी दी थी कि अगर राजू से मिली तो जान से मार देगा।
ये बात जब युवती ने प्रेमी राजू को बताई तो दोनों ने मिलकर रामकेश की मर्डर की प्लानिंग की। प्लानिंग के तहत 8 अप्रैल की रात युवती ने चाय में नींद की दवा मिलाकर पिता को पिला दी और जब पिता बेहोश हो गया तो प्रेमी राजू को फोन कर घर पर बुलाया। और सोते हुए पिता को कुल्हाड़ी से वार कर उसकी जान ले ली । प्रेमी राजू के मुताबिक रात के करीब 10 बजे प्रेमिका का फोन आया और उसने घर बुलाया वो घर पहुंचा तो प्रेमिका घर से बाहर चली गई और रात में ही उसने कुल्हाड़ी से वार कर रामकेश यादव की सोते वक्त मर्डर कर दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी राजू की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर ली उसे और मृतक की बेटी को गिरफ्तार किया। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।