सागर की नदियों से बहेगा नर्मदा का पानी, सांसद ने लोकसभा में सुनार-नर्मदा लिंक पर कराया ध्यानाकर्षण


 

सागर जिले के देवरी, रहली, पथरिया, दमोह हटा क्षेत्र के लोगो द्वारा लंबे समय से सुनार-नर्मदा लिंक की मांग की जा रही थी। दमोह लोकसभा के सांसद राहुल सिंह ने लोकसभा में ’’लोक महत्व के मुद्दे’’ पर चर्चा के दौरान नर्मदा - सुनार लिंक परियोजना के संबंध में ध्यानाकर्षण कराया। जिसमें नर्मदा नरसिंहपुर के पतई घाट से संसदीय क्षेत्र की देवरी विधानसभा अंतर्गत केसली, टड़ा के पास बरांझ नदी की दूरी 35 किलोमीटर है। इसी तरह तकरीबन उतनी ही दूरी बरांझ नदी से सुनार नदी की है। नर्मदा का पानी बरांझ नदी से होते हुए सुनार में लिंक कर दिया जाए तो

 

इससे पूरे लोकसभा क्षेत्र में पानी की आपूर्ति हो सकती है। जब यह पानी सुनार नदी के माध्यम से आएगा तो देवरी, रहली, गढ़ाकोटा, पथरिया ब्लॉक के ग्राम - इमलिया से नरसिंहगढ़ होते हुए हटा विधानसभा अंतर्गत खमरगौर में व्यारमा नदी की ओर पहुंच जाएगा। गौरतलब है कि इसके पूर्व गढाकोटा रहस लोकोत्स्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष यह मांग पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा रखी गई थी। जिसके सर्वें की मंजूरी मंच से दी गई थी।

 
 
 

By - sagarttvnews

03-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.