यात्री बस और बाइक सवार आये आमने सामने और बाइक चालक पहुंच गए अस्पताल फिर जबलपुर रेफर
एमपी के दमोह जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक यात्री बस और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उच्च उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोमवार रात को बटियागढ़ थाना क्षेत्र के लुकायन गांव में हुआ। महाकाल ओरछा ट्रांसपोर्ट की यात्री बस जबलपुर से ग्वालियर जा रही थी, तभी लुकायन गांव के पास बाइक चालक टकरा गया। बस के चालक ने बाइक चालक को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन हादसा हो गया।
बस स्टाफ और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना पर तत्काल ही मौके पर बटियागढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और यात्री बस को पुलिस थाना लाया गया। पुलिस द्वारा संबंधित मामले को विवेचना में लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। घायल व्यक्ति की पहचान देवता प्रसाद पटेल उम्र 55 वर्ष सकतपुर/बटियागढ़ निवासी के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षक हैं। उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उच्च उपचार हेतु डॉक्टर द्वारा जबलपुर रेफर कर दिया गया है।