सोसाइटी के चपरासी ने बनाया लूट का प्लान, लोन की रकम लूटने की रेकी, सहायक सचिव से 32 लाख की लूटे, 4 गिरफ्तार


 

एमपी के देवास टोक खुर्द थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज लूट की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। इस घटना में आरोपियों ने सहायक सचिव मुकेश पटेल से 32 लाख 62700 रुपये की राशि लूटी थी। पुलिस ने इस मामले में सहायक सचिव मुकेश पटेल सहित चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 31 लाख 71000 रुपये की राशि बरामद की है, साथ ही देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के निर्देश पर सोनकच्छ, टोक खुर्द, पिपरवा और आसपास के थानों की पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने बताया कि सहायक सचिव मुकेश पटेल बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सख्त सहकारी संस्था के सहायक सचिव हैं और वह अपनी मोटरसाइकिल से स्कूल बैग में किसानों की वसूली की राशि 32 लाख 62700 लेकर सेवा सहकारी संस्था टोंक खुर्द में जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान बर्दू अमोना रोड पर बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने सहायक सचिव मुकेश की मोटरसाइकिल रोककर और कट्टा अदाकार मोटरसाइकिल और बैग लेकर भाग गए।

 
 
 

By - sagarttvnews

30-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.