वन विभाग के प्लांटेशन में आ-ग लगी, आ-ग को बुझाने के प्रयास में तीन सुरक्षा श्रमिक पहुंच गए अस्पताल
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज उत्तर वन मंडल अंतर्गत आने वाले झलाई प्लांटेशन में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग को बुझाने के प्रयास में तीन सुरक्षा श्रमिक झुलस गए और किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करवाया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उत्तर वन मंडल अंतर्गत आने वाले झलाई प्लांटेशन में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग को बुझाने के प्रयास में कपूर सिंह यादव उम्र
55 वर्ष, हरि सिंह यादव उम्र 60 वर्ष एवं राजेंद्र सिंह यादव उम्र 50 वर्ष तीनों सुरक्षा श्रमिक बुरी तरह झुलस गए। वन विभाग की टीम ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार जारी है। जंगल में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पन्ना जिले में जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे वन व वन्य प्राणियों को नुकसान हो सकता है।