कार में सवार 6 लोगों में से 2 लोगों के साथ हो गई बड़ी अन-होनी और फिर
एमपी के शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला सहित दो लोगों की जान चली गई। यह हादसा लुकवासा बाईपास पर एक अर्टिगा कार के पुलिया से टकराने के कारण हुआ। हादसे में कार में सवार 6 लोगों में से 2 की जान चली गई, जबकि अन्य 4 घायल हो गए। घायलों को शिवपुरी जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
सभी घायल डॉक्टर बताए जा रहे हैं, जो महाराष्ट्र से अयोध्या दर्शन के लिए आए थे। पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।