सागर के दलपतपुर निवासी युवक के साथ हो गई बड़ी अनहोनी और फिर


 

एमपी के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा अनुभाग से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां सागर जिले के दलपतपुर निवासी 30 वर्षीय सुनील सिंह लोधी की मर्डर कर शव को छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चोपरिया मंदिर के पास मगड़ार नदी के पुल के नीचे फेंक दिया गया। मृतक के भाई अनिल सिंह लोधी के अनुसार, सुनील का उसके चाचा भई लोधी और चचेरे भाइयों महेंद्र लोधी एवं रामप्रवेश लोधी से पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोप है कि इन्हीं लोगों ने मिलकर सोते समय सुनील पर हमला किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
 
इसके बाद, शव को ट्रक में रखकर बड़ामलहरा के मुगवारी ग्राम पंचायत क्षेत्र में चोपरिया मंदिर के पास मगड़ार नदी के पुल के नीचे फेंक दिया और आरोपी ट्रक समेत फरार हो गए। फिलहाल, गुलगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए डॉक्टर्स के पैनल से बड़ामलहरा में शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने फिलहाल किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन जांच जारी है।
 

By - sagarttvnews

23-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.