सोहागी पहाड़ में ट्रक का ब्रे-क फे-ल,और फिर ड्राइवर के साथ हो बड़ी अनहोनी
एमपी के रीवा नेशनल हाईवे 30 सोहागी पहाड़ में एक तेज रफ्तार ट्रक का अचानक ब्रेक फेल होने की वजह से अनियंत्रित होकर पलटा गया। ट्रक में खरबूजा लोड था, जो पूरे सड़क पर बिखर गया। इस घटना में ड्राइवर कीजान चली गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोहागी घाटी की है, जहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार खरबूजे से लदा ट्रक ब्रेक फेल होने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें ट्रक के नीचे ड्राइवर दब गया। कई घंटे रेस्क्यू चलने के बाद भी ट्रक चालक को नहीं बच पाया जा सका और ट्रक चालक की दर्दनाक जान चली गई।
उप निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि ट्रक प्रयागराज जा रहा था, उसी दौरान सोहागी घाटी में ब्रेक फेल हुआ और ट्रक अनियंत्रित हो गया। ड्राइवर को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। क्रेन की मदद ली गई, लेकिन बुरी तरह से जख्मी ड्राइवर की जान चली गई। सोहागी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।