सागर-लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त 8 मार्च को होगी जारी | sagar tv news |


 

लाड़ली बहना योजना के लाभार्थी महिलाओं के लिए एक खुशखबरी है। मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 22वीं किस्त 8 मार्च, शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जारी करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपए भेजे जाएंगे। यह राशि निर्धारित तिथि से पहले, विशेष अवसरों के तहत जारी की जा रही है। आमतौर पर योजना की किस्त हर माह की 10 तारीख को जारी होती है, लेकिन खास अवसरों पर राज्य सरकार इसे समय से पहले भेजने की पहल करती है।

 

 

इस योजना के तहत मध्य प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। लाड़ली बहना योजना किश्त राशि अंतरण एवं अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम सह कार्यशाला का आयोजन दिनांक 08 मार्च को सुबह 11 बजे पदमाकर सभागार, मोतीनगर सागर मे किया जाएगा। कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम सह कार्यशाला एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत राशि अंतरण कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया जाएगा।

 

 

 

जनवरी 2023 से फरवरी 2025 तक इस योजना की कुल 21 किस्तों का वितरण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, अगस्त 2023 और 2024 में विशेष आर्थिक सहायता के रूप में 250 रुपए की अतिरिक्त राशि भी महिलाओं के खातों में भेजी गई। इस प्रकार, योजना से महिलाओं को बेहतर आर्थिक मदद मिल रही है और वे अपने घरों की जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभा पा रही हैं।

 

 

 

 


By - sagar tv news

07-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.