एंबुलेंस से शराब तस्करी ,45 पेटी अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार,एक फरार


 

एमपी के नरसिंहपुर जिले की करेली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुरुवार को एंबुलेंस से अवैध देसी शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एम्बुलेंस क्रमांक एमपी-20-डीए-0531 को रोका, जिसमें गाडरवारा से नरसिंहपुर की ओर शराब की पेटियां ले जाई जा रही थीं। करेली थाना प्रभारी सुभाष बघेल ने बताया है कि आरोपी विजय पिता नरेन्द्र श्रीवास (40), निवासी बरगी कॉलोनी, नरसिंहपुर और बबलू पिता काशीराम ठाकुर (39), निवासी नकटुआ, थाना स्टेशन गंज को एंबुलेंस में अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

 

शराब की पेटियों में 2250 पाव (405 बल्क लीटर) देसी मसाला शराब मौजूद थी, जिसकी अनुमानित कीमत 2,25,000 रुपए आंकी गई है।पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 931/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस प्रकरण में एक अन्य आरोपी शैलेन्द्र पटेल मौके से फरार हो गया, जिसे जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन पुलिस ने दिया है। बताया जा रहा है कि शैलेन्द्र पटेल को दो महीने पहले भी आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था।


By - sagarttvnews

25-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.