ट्यूबवेल उगल रहा गैस और फिर लोगों में मची अफरा-तफरी,अब तक नहीं पहुंची प्रशासन की टीम
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नए ट्यूबवेल खनन के दौरान पानी के साथ ज्वलनशील गैस निकल रही है। साथ ही गड्ढे से आग भी निकल रही है। यह देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। अब तक प्रशासन की टीम नहीं पहुंची है। यह मामला जिले की बड़ौदा तहसील का है। जहां जाखदा जागीर गांव में एक किसान के खेत में नया बोर खोदा जा रहा था।
इस दौरान बोर से पानी के साथ ज्वलनशील गैस निकलने लगी। धरती से गैस और पानी निकल रहा था। जिसमें आग भी लगी हुई है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक प्रशासन की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। वहीं लोगों में अफरा तफरी मची हुई है। आसपास के रहवासियों में डर का माहौल है । कहीं कोई बड़ी घटना या हादसा न हो जाए।