सहेली से मिलने का बोलकर निकली थी लापता युवती अलीगढ़ से बरामद,पुलिस ने 20 सीसीटीवी खंगाले


 

इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने 10 दिन पहले लापता छात्रा को अलीगढ़ से बरामद कर लिया है। पांच पुलिसकर्मियों की टीम ने लगातार पांच दिनों तक लोकेशन ट्रैक कर आरोपी का पीछा किया। पुलिस का कहना था कि आरोपी और छात्रा की मोबाइल लोकेशन लगातार बदल रही थी।इसके चलते दोनों को ट्रेस करने में परेशानी आ रही थी। छात्रा को शनिवार सुबह अलीगढ़ में बरामद किया गया। इससे पहले दोनों की लोकेशन दिल्ली में मिली थी। लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तब तक आरोपी अलीगढ़ पहुंच चुका था। शनिवार को पुलिस ने अलीगढ़ में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। रविवार शाम पुलिस छात्रा और आरोपी युवक को इंदौर लेकर पहुंची। उसका मेडिकल नहीं कराया है। उसके बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।गोविंद नगर निवासी 19 साल की छात्रा के पिता ने 2 अक्टूबर को बाणगंगा पुलिस से बेटी के लापता होने की शिकायत की थी। पिता ने कहा कि बेटी अपनी सहेली के साथ कुछ देर में आने का कहकर निकली थी, लेकिन चौबीस घंटे बाद भी घर नहीं पहुंची।छात्रा को ले जाने वाला आरोपी शाहरुख। इसकी पहले दिल्ली में लोकेशन मिली थी।

 

बाद में अलीगढ़ से पकड़ाया। पुलिस ने लापता लड़की को इसके पास से ही बरामद किया है।छात्रा को ले जाने वाला आरोपी शाहरुख। इसकी पहले दिल्ली में लोकेशन मिली थी। बाद में अलीगढ़ से पकड़ाया। पुलिस ने लापता लड़की को इसके पास से ही बरामद किया है।पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर करीब 20 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। एक सीसीटीवी में छात्रा अपनी सहेली के साथ जाती दिखी। लेकिन उसी सीसीटीवी में कुछ देर बाद सहेली अकेले ही लौटती हुई दिखाई दी। इसके बाद परिवार ने सहेली से पूछा तो उसने बताया कि उसे शाहरुख नाम का युवक अपने साथ ले गया है। इसके बाद परिवार ने सोशल मीडिया से शाहरुख के फोटो-वीडियो और मोबाइल नंबर निकालकर पुलिस को सौंपे। पुलिस ने शाहरुख और छात्रा के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक करना शुरू कर दी। पुलिस को उनकी लोकेशन दिल्ली में मिली, जब पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी शाहरुख छात्रा को वहां से लेकर जा चुका था। पुलिस ने फिर लोकेशन ट्रेस की तो वे अलीगढ़ में मिले। उप्र पुलिस की मदद से दोनों की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस शाहरुख तक पहुंच गई। उसके पास से छात्रा को बरामद कर पिता को सौंप दिया। पिता ने बताया कि उप्र में पुलिस की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रविवार शाम को इंदौर पहुंचे।

 

 


By - sagarttvnews

15-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.