सागर-पुलिस चौकी में घुसा मगरमच्छ,वन विभाग के आने तक दूसरी तरफ भागा, तलाश जारी


 

सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र के मालथौन थाने की अटा कर्नेलगढ़ पुलिस चौकी परिसर में मंगलवार रात मगरमच्छ घूमते हुए दिखाई दिया। स्टॉफ ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। अटा कर्नेलगढ़ गांव में मगरमच्छ होने से ग्रामीण दहशत में हैं। इसके पहले भी परिवहन चेक पोस्ट परिसर में एक साथ दो मगरमच्छ होने का वीडियो सामने आया था। ग्रामीण मगरमच्छ को पकड़ने की वन विभाग को शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन अभी तक विभाग मगरमच्छ को पकड़ने में नाकाम रहा।

 

ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार रात को कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर जब ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो उन्हें पुलिस चौकी के दरवाजे के पास एक मगरमच्छ बैठा दिखाई दिया। उस दौरान किसी एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। कुछ देर के बाद मगरमच्छ पास में बगीचे की तरफ भाग गया। मालथौन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि अटा कर्नेलगढ़ पुलिस चौकी के परिसर में एक मगरमच्छ घूमता हुआ देखा गया। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई थी लेकिन तब तक मगरमच्छ कहीं दूसरी तरफ भाग गया।


By - sagarttvnews

26-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.