BMW कार और दो स्कूटी सवार युवतियां और फिर चलाने वाला मौके से भाग निकला


 

एमपी के इंदौर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। खजराना इलाके में तेज रफ्तार BMW कार ने स्कूटर सवार दो युवतियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवतियां सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। दोनों को अलग-अलग कारों से तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां दोनों की मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी कार ने अन्य लोगों को भी टक्कर मारी है। खजराना एसीपी कुंदन मंडलोई ने बताया कि घटना के बाद उपचार के दौरान दोनों युवतियों की मौत हो गई। ड्राइवर घटना के वक्त कार वहीं छोड़ कर फरार हो गया था।

 

कार ड्राइवर और मालिक की तलाश की जा रही है। पुलिस मौके से सीसीटीवी फुटेज की भी तलाश कर रही है। खजराना पुलिस के मुताबिक दीक्षा पुत्री आशोक जादौन निवासी तुलसी नगर और लक्ष्मी पिता नाथूसिंह तोमर को महालक्ष्मी नगर मेला ग्रांउड के पास एक्सीडेंट हो गया। राहगीरों ने एक को कोकिलाबेन और दूसरी को मेदांता अस्पताल भिजवाया। यहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों मेला देखकर घर लौट रही थीं। पुलिस के मुताबिक राहगीर अनुराग ने जानकारी दी है कि वह अपने परिवार के साथ मेला देखकर घर की तरफ जा रहे थे। तभी नेवी ब्लू रंग की तेज रफ्तार BMW कार नंबर CH01AU1061 तेज गति से आता हुआ दिखा। उसने होंडा एवीएटर पर जा रही दो युवतियों को जोरदार टक्कर मार दी।

 

कार असंतुलित होकर पोल से जा टकराई। इसके बाद कार ड्राइवर मौके से भाग गया। बाद में अन्य कार और दूसरी गाड़ी से दोनों युवतियों को अस्पताल भेजा गया। मृतका लक्ष्मी शिवपुरी की रहने वाली है। उसके पिता किसान हैं। लक्ष्मी रात में वह अपनी सहेली दीक्षा, मयूरी और एक दोस्त के साथ मेला देखने पहुंची थी। सभी अलग-अलग गाड़ियों पर थे। बाहर निकलने के दौरान उन्हें अचानक गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। यहां कार ने अन्य लोगों को भी टक्कर मारी है। पुलिस मौके से सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है। इसी कार ने लक्ष्मी और दीक्षा को स्कूटर पर टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद कार असंतुलित होकर सड़क से नीचे चली गई। पुलिस कार जब्त कर ली है। जबकि कार चला रहा युवक मौके से भाग गया।


By - sagarttvnews

16-Sep-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.