If you are lucky then try your luck in this river, a small stone will make you a millionaire.


 

हीरों की नगरी कहे जाने वाले पन्ना में रुन्झ नदी बहती है. इस नदी में हीरे पाए जाते हैं. पहाड़ी इलाकों से मैदानी इलाके में आते हुए रुन्झ नदी अपने साथ बेशकीमती हीरा भी बहाकर लाती है. इन हीरों की तलाश आस-पास के लोगों को खूब रहती है. स्थानीय लोग सुबह से ही हीरे की तलाश में लग जाते हैं. जो बहुत किस्मत वाला होता है उसी की किस्मत चमकती है और उसे ही हीरा मिलता है. कई सालों से इस बेशकीमती धातु को तलाशने की प्रक्रिया निरंतर चली आ रही है. कई किस्मत वालों को इस नदी को धनवान बना दिया है तो कई लोगों को अभी तक निराशा ही हाथ लगी है.

 

पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील से गुजरने वाली रुन्झ नदी अपने साथ बेशकीमती हीरा भी बहाकर लाती है. सैकड़ों लोग नदी के बहाव और दोनों किनारों पर नदी द्वारा बहाकर लाई गई मिट्टी में हीरे की तलाश करते हैं. इस नायाब धातु की तलाश करने वाले सुबह ही नदी पर आ जाते हैं और पूरे दिन नदी में हीरा खोजते हैं. जो बहुत किस्मत वाला रहता है उसको ही हीरा मिलता है नहीं तो सबको खाली हाथ घर जाना पड़ता है. रुन्झ नदी का उद्गम पन्ना के पहाड़ी इलाकों से होता है और पहाड़ों से बहते हुए नदी अरामगंज के मैदानी इलाकों में पहुंचती है. यहीं पर स्थानीय लोग रोज अपनी किस्मत आजमाने आते हैं. 

 

 

यह धातु जितनी बेशकीमती है उसको पाना भी उतना ही मुश्किल है. लोग हीरे की तलाश में फावड़ा, संबल, तसला और जालीदार टोकरी लेकर नदी पर पहुंचते हैं. नदी के बहाव वाले हिस्सों के अलावा दोनों किनारों पर इसकी तलाश करते हैं. नदी द्वारा बहाकर लाई गई मिट्टी को टोकरी में भरकर बाहर निकालते हैं और उसमें से हीरा ढूंढते हैं.

 

 

 

बता दें कि बुंदेलखंड के पन्ना में करीब 300 साल पुराना हीरे निकालने का इतिहास है. महाराज छत्रसाल के समय से स्वामी प्राणनाथ के आशीर्वाद से यहां पर हीरे निकालने की शुरुआत मानी जाती है यहां जगह-जगह हीरा खदान भी है. लोग लीज पर लेकर अपनी किस्मत आजमाते हैं. कई लोग यहां पर रातों-रात लखपति करोड़पति बन चुके हैं.


By - sagarttvnews

30-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.