Sagar-Sanchi increased the prices of milk, know how much the price of which product increased


 

मध्य प्रदेश में दूध के दाम बढ़ गए हैं. बढ़े हुए दाम  बुंदेलखंड, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर,और उज्जैन दुग्ध संघों में लागू होंगे.करीब ढाई साल बाद सांची ने दूध में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं. सांची का चाय स्पेशल दूध 50 रुपये लीटर से बढ़कर 52 रुपये लीटर हो गया है. सांची टोंड मिल्क 52 से बढ़कर 54 रुपये प्रति लीटर हो गया है. फुल क्रीम दूध के दाम 64 से बढ़कर 66 रुपए हो गए हैं. बता दें कि सांची दूध के अलावा दही, घी, पनीर, पेड़ा, मिल्क केक, श्रीखंड समेत अन्य डेरी प्रोडक्ट भी बनाता है. बता दें कि इससे पहले अमूल ने भी जून महीने में दूध के रेट बढ़ाए थे. तब ही माना जा रहा था, कि जल्द ही सांची दूध के दाम भी बढ़ सकते हैं. इधर दूध के दामों में बढ़ोतरी को लेकर लोगों ने कहा की भले ही यह बढ़ोतरी 2 रुपये की है, लेकिन इससे घर के बजट पर असर पड़ता है. क्योंकि, महंगाई के दौर में हर चीज महंगी होती है तो फर्क पड़ता है.

 

 

 

गौरतलब है कि प्रदेश में दूध की मांग और पूर्ति को देखते हुए दुग्ध संघ ने ये फैसला किया. प्रदेश में दूध की खपत लगातार बढ़ती जा रही है. कई बार शहरों में रात होते-होते ये स्थिति हो जाती थी कि दुकानों में दूध खत्म हो जाता था. इस तरह की परिस्थितियों के चलते दुग्ध संघ ने इसके दाम में बढ़ोतरी करने का फैसला किया. इसके अलावा महंगाई के चलते प्रदेश में हर चीज की लागत भी लगातार बढ़ती जा रही है.


By - sagarttvnews

17-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.