Unique method of police to stop theft, taking the accused to the shelter of Bajrangbali and making them swear


 

मध्यप्रदेश के कटनी में पुलिस इन दिनों अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के पहले भगवान के दर्शन करा कर अपराध से तौबा करने की कसम दिला रही है। ताजा मामला माधव नगर थाना अंतर्गत हुई एक चोरी के मामले का है जिसमें पुलिस ने शातिर चोरों को गिरफ्तार कर भगवान के दर्शन करा कर चोरी न करने की कसम दिलाई है। इसके कुछ दिनों पूर्व ही गिरफ्त में आए कुख्यात बदमाश मनीष जायसवाल को बजरंग बली मंदिर में ले जाकर अपराध से तौबा करने की नसीहत दी गई थी। 

 

दरअसल माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजुरी बडखेरा में 12 मई की रात जगदीश प्रसाद उर्मलिया के घर को निशाना बनाया और सेंधमारी कर चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया था। चोर घर की अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी ले उड़े थे ।  पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर चोरों की तलाश शुरू की गई। अंजाम देने वाले चोरों की पतासाजी में जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग लगे । मुखबिर तंत्र और भौतिक साक्ष्य के माध्यम से संदेहियों को हिरासत में लेकर पूंछताछ की गई। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी शातिर चोर हैं और उन्होंने चोरी की घटना सहित कटनी एवं समीपवर्ती जिलों मैहर, सतना में भी अनेक चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है, उनके आपराधिक रिकार्ड भी हैं। गिरफ्तार आरोपी सुग्रीव उर्फ पप्पू पटेल , मदन जयसवाल और अशोक कुशवाहा से सोने चांदी के जेवरात , ₹40000 नगद सहित सवा पांच लाख रुपए का मसरूका बरामद किया गया है। चोरी के आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने के पूर्व पुलिस उन्हें बजरंगबली के मंदिर में ले  गई जहां भगवान के दर्शन करा कर चोरी न करने की कसम दिलाई ।


By - sagarttvnews

15-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.