मानसून हुआ मेहरबान,कई इलाको में हुई झमाझम बारिश,कस्बे में बारिश के पानी से डूबी मुख्य सड़क


मध्यप्रदेश के श्योपुर में मानसून अब एक्टिव होता नजर आ रहा है यही वजह है कि जिले भर में कही हल्की तो कही तेज बारिश का दौर शुरू होगया है। जिले के विजयपुर अंचल मे हुई तेज बारिश से मुख्य सड़क मार्ग में पानी भर गया है वहीं यह नाला निर्माण अधूरा होने के चलते  कुछ घरों तक बारिश का पानी घुस गया। एमपी के श्योपुर शुक्रवार की शाम विजयपुर विकासखंड क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई, यह बारिश इतनी ज्यादा तेज हुई कि,कुछ ही देर में विजयपुर नगर के बीचों बीच होकर निकला टेंटरा धोवनी मुख्य मार्ग पर घुटने घुटने भर पानी जमा हो गया,

 

अधूरा नाला निर्माण होने की वजह से बारिश का पानी सड़क किनारे के घर मकानो में भी भर गया, इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां बता दें कि, विजयपुर इलाके में सुबह से ही आसमान पर घने बादल छा गए, शाम 4 बजे शुरू हुई जो साढ़े 5 भी तक होती रही, इस झमाझम बारिश की वजह से गांधी। चौक से सामुदायिक अस्पताल विजयपुर तक की निर्माणाधीन सड़क पर पानी ही पानी जमा हो गया, हर जगह पानी ही पानी दिखाई देने लगा, जहां तक नाले का निर्माण हो गया वहां तक तो पानी की निकासी हो गई लेकिन, जहां नाले का निर्माण नहीं हुआ वहां पानी की निकासी नहीं हो पाई, इस वजह से सड़क नाले में तब्दील हो गई।


By - sagarttvnews

29-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.