महिला से पुलिस ने 65 किलो गां-जा किया जब्त,लगभग 10 लाख रूपए कीमत


छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमा में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने नशा विरोधी मुहिम के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने एक परिवार के दो घरों से आधा क्विंटल से भी अधिक गांजा जब्त किया है, जिसका घरों में अवैध रूप से भंडारण किया गया था। पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। मंगलवार दोपहर 3 बजे पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मामले खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुसमा निवासी दीक्षित परिवार के दो घरों में अवैध गांजा का भंडारण किया गया है।

 

विधिवत कार्रवाई के लिए पुलिस और प्रशासन की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया, जिसने रात के वक्त कुसमा निवासी राजा भैया दीक्षित के घर दबिश दी।पहले पुलिस श्वेता दीक्षित के घर में पहुंची थी, जहां दो बोरियों में गांजा के एक-एक किलो के 40 पैकेट मिले। इसी बीच पुलिस को परिवार के ही दूसरे घर की महिला रजनी दीक्षित कुछ बोरियां छिपाते हुए दिख गई, जिसके बाद पुलिस ने रजनी दीक्षित के कब्जे से भी दो बोरी जब्त की, जिनमें गांजा के 25 पैकेट भरे हुए मिले। दोनों घरों से कुल जब्त 65 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए है। पुलिस ने रजनी दीक्षित, श्वेता दीक्षित और राजा भैया दीक्षित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है। रजनी दीक्षित को अभिरक्षा में ले लिया गया है,

 

जबकि श्वेता दीक्षित और घर का मालिक राजा भैया दीक्षित पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए हैं। तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि कुसमा निवासी राजा भैया दीक्षित के घर पर वर्ष 2018 में भी छापामार कार्रवाई की गई थी, उस वक्त करीब 35 किलोग्राम गांजा सहित तीन वाहन जब्त किए गए थे।इस प्रकरण में राजा भैया और उसके पुत्र राममिलन दीक्षित के विरुद्ध कार्यवाही हुई थी। इसके अलावा वर्ष 2020 में राजा भैया के दूसरे पुत्र रामनरेश दीक्षित के विरुद्ध थाना सोहागपुर जिला शहडोल में अवैध गांजा का मुकदमा पंजी बद्ध किया गया था।

 

 

 

By - sagarttvnews

12-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.