मंत्रालय मिलते ही शिवराज सिंह ने संभाला चार्ज, किसानों को दे दिया बडा संदेश, 3 लाख करोड़ का बजट


 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय मिलने के बाद चार्ज भी ले लिया है और पहले दिन से ही वह एक्शन में नजर आ रहे हैं, शिवराज सिंह को कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।  दोनों विभागों का कुल बजट करीब 3.07 लाख करोड़ है। जबकि एमपी सरकार का 2023-24 का बजट 3 लाख 14 हजार करोड़ के करीब था। उनका बजट एमपी सरकार के बजट के लगभग बराबर है।

 

शिवराज के अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टेलीकॉम मंत्री बनाया गया है। यह विभाग अब तक प्रधानमंत्री के भरोसेमंद अश्विनी वैष्णव के पास था। यानी मोदी का सिंधिया पर भरोसा बढ़ा है। वहीं, मध्यप्रदेश से 8 बार के सांसद डॉ. वीरेंद्र खटीक को एक बार फिर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

 

दुर्गादास उईके को जनजातीय कल्याण मामलों का राज्यमंत्री मंत्री बनाया है। सावित्री ठाकुर को महिला बाल विकास मंत्रालय के राज्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एमपी के पांचों केंद्रीय मंत्रियों के विभागों का बजट केंद्र के कुल 47.65 लाख करोड़ के बजट का करीब 10 फीसदी है, जो 5 लाख करोड़ के आसपास होता है।

 

 

चार्ज लेने के बाद शिवराज सिंह चौहान सोशल मीडिया X पर अपनी पोस्ट में कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा- हमारी

सरकार देशभर के किसान भाई-बहनों के कल्याण से जुड़े प्रत्येक संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं अपने पूरे सामर्थ्य से किसानों के हर सपने को पूरा करने के लिए परिश्रम करूंगा। देश का प्रत्येक किसान परिवार खुशहाल हो और प्रत्येक गांव तक विकास की पहुंच सुनिश्चित हो, यही मेरा प्रयत्न रहेगा

 

 

 

By - sagarttvnews

11-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.