MP | 900 बकरे-बकरियों के साथ 6 लोग पकड़े गए,6 ट्रक भी जब्त ,महाराष्ट्र ले जा रहे थे


 

एमपी के बैतूल की झल्लार पुलिस ने महाराष्ट्र की तरफ बकरे बकरियां भरकर ले जा रहे छह ट्रक पकड़कर शिवपुरी जिले के छ लोगों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपी शिवपुरी जिले के हैं। जिन पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उनसे छह ट्रकों में भरे 900 बकरे बकरी बरामद किए गए हैं। थाना झल्लार टी आई मनोज उईके ने बताया कि बैतूल में अवैध रूप से पशुओं की क्रूरता पूर्वक परिवहन की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक बैतूल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस थाना झल्लार ने इसी निर्देश पर बुधवार रात कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से कुल 900 बकरे-बकरियों का क्रूरता पूर्वक परिवहन करते पाए जाने से 6 ट्रकों UP - CT -6843, UP-93-CT-6331, MP-09-HH-3908, UP-92-AT-2308, RJ-11-GC-4563, MP-09-HH-4922 पर पशु क्रूरता अधिनियम एवं मोटर यान अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
 
जिसमें कुल 6 आरोपियों मोनू यादव पिता सियाराम यादव (25) निवासी पिछोर, थाना पिछोर, जिला शिवपुरी,शाहिल पिता रसीद खान (22) निवासी अमोला, थाना अमोला जिला शिवपुरी, राजेन्द्र पिता रोशन लाल लोधी (25) निवासी माजरा सापई तहसील कन्हैयाढाना जिला शिवपुरी, प्रतापसिंह पिता रामेश्वर सिंह (37) निवासी ग्राम दौलतपुर थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात (उत्तरप्रदेश) संजीव कुमार पिता सरवनलाल परिहार (43) निवासी करौंदी कॉलोनी शिवपुरी, पवन गोस्वामी पिता धरमसिंह गोस्वामी (40) निवासी जोशी मोहल्लाशिवपरी के खिलाफ अपराध क्रमांक 167/2024, 168/2024, 169/2024, 170/2024, 171/2024, 172/2024 धारा 11 (घ) पशु क्रूरता अधिनियम व मोटर यान अधिनियम की धारा 66/192-ए के तहत अपराध पंजीबध्द कर कार्रवाई की गई है।
 
कार्रवाई में थाना झल्लार के थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार उइके, सहायक उप निरीक्षक श्रीकांत वर्मा, प्रधान आरक्षक हाकम सिंह, आरक्षक आशीश कवड़कर, आरक्षक शिवराम, आरक्षक हर्शवर्धन पवार, आरक्षक नीतेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन जानवरों को जब्त करने के बाद इन्हें गौशाला भेजा जाना था। लेकिन किसी भी गौशाला ने उन्हें लेने से इनकार कर दिया। ऐसे में पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के ही सुपुर्द इन जानवरों को कर दिया है। जो आसपास उन्हें चरा रहे हैं।

By - sagarttvnews

24-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.