सागर-केदारनाथ धाम नहीं पहुंच पाया छात्र तो घर पर बना दिया हूबहू मंदिर ! | sagar tv news |


 

सागर के पुरव्याऊ में रहने वाले छात्र ने एक माह की मेहनत के बाद केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति बनाई है। थर्माकोल से तैयार किया गया मंदिर हूबहू केदारनाथ धाम में स्थित मंदिर की ही तरह है। इस समय केदारनाथ धाम की यात्रा चल रही है। यात्रा में लाखों श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। इसी बीच सागर के छात्र मयंक गुरु ने थर्माकॉल की शीट से केदारनाथ धाम का मंदिर बनाया है। जिसे देखने के लिए आस पड़ोस में रहने वाले लोग पहुंच रहे हैं।

20 ‌वर्षीय छात्र मयंक गुरु ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। केदारनाथ धाम जाना चाहते हैं। लेकिन अभी तक केदारनाथ नहीं गए। इसलिए मन में आया कि केदारनाथ धाम का मंदिर घर पर ही बनाया जाए। जिसके बाद मयंक ने घर में मंदिर बनाने की तैयारी शुरू की। वे बाजार से थर्माकोल की शीट लेकर आए। फेविकोल, कलर समेत अन्य जरूरी सामान खरीदा। जिसके बाद उन्होंने मंदिर बनाना शुरू किया।

मयंक ने बताया कि मोबाइल पर यूट्यूब में केदारनाथ धाम मंदिर के वीडियो देखे। कुछ फोटो देखीं। जिसके बाद मंदिर बनाना शुरू किया। पढ़ाई के साथ रोज 2 से 3 घंटे मंदिर बनाने के लिए समय दिया। करीब एक माह में केदारनाथ मंदिर बनाकर तैयार किया है। मंदिर की प्रतिकृति बनाने में करीब 8 से 10 हजार रुपए का खर्चा आया है


By - sagar tv news

23-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.