3 दुकान, 3 मकान में Fire, 2 लड़कियों को बचाया ,25 से ज्यादा दमकलों को बुझाने में लगे 5 घंटे लेकिन


 

जबलपुर शहर के गंजीपुरा बाजार में 3 दुकानों और 3 घरों में लगी भीषण आग 5 घंटे बाद बुझाई जा सकी। 25 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने दोपहर 1 बजे तक लपटों पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पर रविवार सुबह 9 बजे फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लपटें तेज थीं, ऐसे में एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आती रहीं। सुबह 11 बजे तक आग दुकानों के पीछे बने तीन मकानों तक पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने इनके अलावा आसपास के मकान भी खाली करा लिए। गंजीपुरा मार्केट शहर का घना और व्यस्ततम इलाका है। जानकारी के मुताबिक, बैग की दुकान से सबसे पहले धुआं उठता देखा गया। इसके बाद आग अगल-बगल बनीं कपड़ों की दुकानों तक पहुंच गई। बैग की दुकान 3 मंजिला इमारत में है। इसके अगल-बगल कपड़ों की दुकानें 4 मंजिला अलग-अलग इमारतों में हैं।

 

बैग की दुकान जिस बिल्डिंग में है, उसके ऊपरी फ्लोर पर इसके मालिक प्रदीप कुमार जैन और उनका परिवार रहता है। प्रदीप के मुताबिक, वे और उनकी पत्नी मंदिर गए थे। वहां उन्हें सूचना मिली। घर पर 18 और 19 साल की दो बेटियां सो रही थीं, जिन्हें मोहल्लेवालों ने निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग सुबह 6 बजे के आसपास लगी होगी। जब ज्यादा धुआं उठने लगा, तब जानकारी लग सकी।


By - sagarttvnews

20-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.