रेत खनन मामले में 6 लोगों पर FIR ,खनिज विभाग ने की रेत और जेसीबी चोरी की शिकायत


 

खनिज विभाग ने गुरुवार रात बहुचर्चित रेत खनन कांड में जिले के दो थानों में पांच आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इसमें रेत चोरी और जेसीबी मशीनों के चोरी के मामले शामिल हैं। खनिज विभाग के निरीक्षक प्राथमिकी दर्ज करवाने पहुंचे थे। बता दें कि मंगलवार और बुधवार की रात कलेक्टर के छापे के बाद गुरुवार को पूरा दिन खनिज विभाग इस मामले में प्रतिवेदन तैयार करता रहा। जिसके बाद रात करीब 12 बजे तक विभाग के अधिकारी शाहपुर और चोपना थाने पहुंचे जहां रेत खनन मामले में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

 

एसडीओपी सारणी रोशन जैन के मुताबिक अपराध क्रमांक 176 व 177 /24 के तहत धारा 379, सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम, अरशद कुरैशी, रिंकू राठौर व एक अन्य अज्ञात, दूसरी एफआईआर में महेंद्र धाकड़, दीपेश पटेल, रविंद्र चौहान को आरोपी बनाया गया है। इन मामलों में रेत चोरी, जेसीबी मशीन चोरी का मामला है। यह एफआईआर खनिज विभाग के प्रतिवेदन के आधार पर माइनिंग इंस्पेक्टर वीरेंद्र वशिष्ठ के आवेदन पर की गई है। यह दोनों मामले चोपना थाने में दर्ज की गई है।

 

इधर, शाहपुर थाने में भी खनिज विभाग ने निरीक्षक भागवत नागवंशी की शिकायत पर गुरगुंडा अवैध रेत खदान से रेत का अवैध खनन करने के आरोप में रेत चोरी और एक पोकलैंड मशीन चोरी की एफआईआर दर्ज की है। जिसमें रिंकू राठौर और अरशद कुरैशी को आरोपी बनाया गया है। टी आई जयपाल इवनाती में बताया कि यहां भी धारा 379 IPC और सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मामलों में अपने स्तर पर जांच करेगी। बता दें कि मंगलवार रात कलेक्टर में चिमड़ी में 31 डंपर और 8 पोकलेन मशीन पकड़ी थी। यहां डंप पर 3 हजार से ज्यादा घन मीटर रेत स्वीकृति से अधिक पाई गई थी।

 


By - sagarttvnews

18-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.