ट्रैक्टर के चक्के के नी-चे आये 4 मजदूर,ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर निकाला
एमपी के दमोह जिले के जबेरा थाना की सिंग्रामपुर चौकी के ग्राम सिंगपुर के कुआ पटना में भीषण सड़क हादसा सामने आया। यहां बेकाबू ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर के नीचे चार मजदूर दब गए। और हादसा जैसे स्थानीय लोगों ने देखा तो रोंगटे खड़े हो गए ,क्योंकि ट्रैक्टर के नीचे दबे चार मजदूर जान बचाने के लिए चीख पुकार रहे थे ,और स्थानीय ग्रामीण ने विना देर किए मजदूरों की जान बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया ,और बड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे तभी मजदूरों को बाहर निकाल गया ,मजदूरों की जान तो बच गई लेकिन गंभीर रूप से घायल मजदूरों को उपचार के लिए तत्काल जबलपुर भेजा गया है ,जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
दरअसल ग्राम कोंडा से भूसा की ट्रॉली उठाने गया ट्रैक्टर पटना कुआं पावर हाउस के पास बेकाबू होकर पलट गया। और ट्रैक्टर में सवार मजदूर ट्रैक्टर के नीचे पूरी तरह से दब हुई थे। बताया जा रहा है ,विद्युत पावर हाउस के सामने ट्रैक्टर पलट जाने की खबर जैसे ही ग्राम वासियों मिली। तुरंत मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर में दबे चार मजदूरों को निकल गया। जिसमें दो मजदूरों बेहोशी की हालत में निकाला गया। घायल मजदूर कोडा कला निवासी शिवराज मेहरा, सत्तू आदिवासी सुरेन्द्र शर्मा,अमन ठाकुर बताए जाते है ,सिंग्रामपुर पुलिस ने भीषण सड़क हादसे को लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।