सागर- बेटी का जन्म होते ही खुशी से झूमा परिवार, ढोल नगाड़ों से किया जोरदार स्वागत | sagar tv news |
इंसान को संतान भाग्य से होती है पर बेटियां सौभाग्य से होती हैं. यही अरमान दिल में पाले सागर के स्वप्निल नामदेव के घर बीते दिनों खुशखबरी आई, इसके बाद अपनी नन्ही लाडली को का उन्होंने घर पर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया,
दरअसल मूल रूप से चकरा घाट के निवासी प्रदीप नामदेव का परिवार अब धर्मश्री बालाजी के पास रहने लगा है उनका बेटा स्वप्निल प्राइवेट बैंक में काम करते हैं जिनकी फरवरी 2022 में मेघा नामदेव के साथ शादी हुई थी बीते 13 में को शहर की खेमचंद अस्पताल में बेटी की किलकारी गूंजी इसके बाद पूरा परिवार उत्साह में झूम उठा, शुक्रवार को जब वह खेमचंद हॉस्पिटल से बेटी को पहली बार घर ले जा रहे थे तो उन्होंने अपने चार पहिया वाहन को दुल्हन की तरह सजाया ,घर में फूलों की रंगोली बनाई, दीप जलाए गए, बिटिया के पद चिन्ह कपड़े पर लिए, ढोल नगाड़े बजाकर घर में मां बेटी का स्वागत हुआ, साठ ही बेटी का नाम मोहल्ले वालों को मिठाई बांटी गई,
लाडली श्रीधी की दादी मंजू बताती हैं की बेटे और बेटी में कोई भेद नहीं करना चाहिए, क्योंकि लड़कियां भी किसी से काम नहीं होती है इंदिरा गांधी लड़की थी, प्रतिभा पाटिल लड़की थी, किरण बेदी लडकी थी हम भी इसी तरह अपनी बेटी को आसमान में उड़ते देखना चाहते हैं,