MP मे दुनिया का सबसे महंगा आम, बुलेट के जितनी है एक किलो आम की कीमत | sagar tv news |


 

गर्मी का मौसम हो और आम का जायका न हो ये भला कैसे संभव है। यही वजह है कि गर्मी के मौसम में हर खास और आम व्यक्ति भी आम का स्वाद चखता जरूर है। यूं तो बाजार में अब तक आपने 20, 50 या 100 रूपयें प्रति किलो आम की कीमतें तो खूब सुनी होगी और प्रायः इसी रेट पर बाजार में आम खरीदे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी ढ़ाई लाख रूपयें से ज्यादा कीमत के आम के बारे में सुना है या दुनिया के सबसे महंगे आम को करीब से देखा है। दुनिया के सबसे मंहगें आमों का बागान, जहॉ 2 लाख 70 हजार रूपयें प्रति किलोग्राम कीमत के आमों का उत्पादन किया जा रहा है।

 

 

 

 

जबलपुर के चरगवा रोड स्थित ग्राम डगडगा हिनौता में मैंगो मेन के नाम से मशहूर संकल्प सिंह परिहार अपने 4 एकड़ के बागान में दुनियां का सबसे महंगा आम जापानी आम मियाजाकी या तइयो नो तमांगो आम है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 लाख 70 हजार रूपयें प्रति किलोग्राम है। दुनिया के सबसे महंगे आम की बागबानी करने वाले किसान संकल्प सिंह परिहार के आम के बगीचे में यूं तो दर्जनों प्रजाति के आम है, लेकिन जापानी आम मियाजाकी या तइयो नो तमांगो आम के कारण वह सुर्खियों में बने हुये है। हालाकि दुनिया के सबसे महंगे आम के कारण इनकी सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है। पेड़ पर आम का फल लगने से लेकर इसके पकने और बिकने तक इसकी रखवाली के लिये संकल्प सिंह परिहार को खासी जददोजहद करनी पड़ती है। इसके लिये उन्होंने विदेशी नश्ल के 11 खूंखार डॉग के साथ ही दर्जनभर सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड को तैनात कर रखा है।

 

 

 

 

 

 

जबलपुर की नर्मदा किनारे जमीन पर पैदा हो रहे जापानी आम की मंहगी कीमत जहॉ डगडगा हिनौता गॉव को सुर्खियों में बनाये हुये है तो वही आम के शौकीनों और आम शहरवासी इन महंगे आम को देखने और इनके साथ सैल्फी लेने में भी पीछे नहीं है। ऐसे में आम के बागान के गार्ड भी पूरी मुस्तैदी बरतते है और आम जन इन आम को छू न पाये इसका खास ख्याल रखा जाता है।

 

 

 

 


By - sagartvnews

12-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.