BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला


 

पन्ना जिले में गुरुवार को लोकायुक्त सागर टीम की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यहां पर सत्ताधारी भाजपा से अमानगंज नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ी गई हैं। अध्यक्ष भाजपा के ही नेता और ठेकेदार से बिल भुगतान के बदले रिश्वत मांग रही थीं। आपको बता दें कि सारिका पन्ना में बीजेपी का बड़ा चेहरा हैं। उनकी मां उमा देवी खटीक दमोह जिले की हटा विधानसभा से भाजपा की विधायक हैं। ऐसे में लोकायुक्त की कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल मचती दिख रही है।

 

लंबे समय बाद यह पहला मौका है जब कोई जनप्रतिनिधि रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ हो। जानकारी के मुताबिक   अमानगंज निवासी आजाद राज मोदी ने लोकायुक्त पुलिस सागर में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक द्वारा एयर लिफ्टिंग मशीन के बिलों के भुगतान के एवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। उनका वाहन कई वर्षों से नगर परिषद में किराए पर लगा हुआ है। जैसे ही सारिका खटीक नप अध्यक्ष बनीं तो उन्होंने हर महीने 5 हजार रुपए मांगना शुरू कर दिए। फिर सात हजार रुपए महीने लेने लगीं। अभी चार माह से उनका 1 लाख 33 हजार रुपए का चार महीने से भुगतान रुका हुआ थी।

 

इस पर वह एक महीने के हिसाब से दस हजार रुपए मांगनें लगीं। चार महीने के उन्हें चालीस हजार रुपए चाहिए थे। इससे पहले फरियादी ने 10 हजार रुपए सारिका खटीक को पहले दे दिए थे। तभी उनके भगुतान की फाइल आगे बढ़ी थी। लोकायुक्त ने शिकायत की पुख्ता तस्दीक कर अध्यक्ष को ट्रैप करने की तैयारी की। गुरुवार को लोकायुक्त DSP मंजू सिंह पटैल के नेतृत्व में टीम अमानगंज पहुंची थी। यहां सारिका खटीक ने जैसे ही नगर परिषद अमानगंज कार्यालय में फरियादी से 30 हजार रुपए की रिश्वत ली तो टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पूरी कार्रवाई अमानगंज थाने में बैठकर की गई। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। आपको बता दें सारिका खटीक दमोह जिले के हटा विधानसभा से बीजेपी से विधायक उमादेवी खटीक की बेटी हैं।

 

वह खुद भी नगर परिषद की अध्यक्ष होते भाजपा मंडल में महामंत्री हैं। अमानगंज में विवाह होने के पहले वे हटा से दो बार जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। पार्टी की वह सक्रिय महिला नेत्री हैं। ऐसे में उनका राजनैतिक रसूख किसी से छिपा नहीं है। लोकायुक्त ने सब कुछ जानते हुए सत्ताधारी दल की अध्यक्ष को पकड़कर एक तरह से कर्तव्य की मिसाल पेश की है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। मौजूदा हालात में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं ऐसे में यह मामला भाजपा के गले की फांस बन सकता है। फिलहाल यह कार्रवाई चारों ओर चर्चा का विषय बनी हुई है


By - sagarttvnews

03-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.