बाइक पर जा रहे थे युवक तभी आधा दर्जन आरोपियों ने घेर लिया, जानिए फिर क्या हुआ


 

हरदा में डबल मर्डर के मामले मे सिटी कोतवाली पुलिस नें 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिन पहले रन्हाई रोड पर भैरुन्दा निवासी सईद एवं खंडवा जिले की मुंदी निवासी शैतान सिंह की डंडे से पीट—पीटकर हत्या कर दी गई थी। एडिशनल एसपी आरडी प्रजापति ने बताया कि 3 अप्रैल की सुबह करीब चार बजे दोनों युवक बाईक से रन्हाई की ओर से हरदा शहर की ओर आ रहे थे। जिसमें बाईक से कट मारने की बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था।

 

विवाद इतना बड़ा की आरोपी शेख यूनुस पिता शेख मुबीन, बंगाली कॉलोनी निवासी गुड्डू बंगाली पिता गणेश बंगाली, सादानी कंपाउंड निवासी अमन गौर पिता रामदयाल गौर, सादानी कंपाउंड निवासी पर्व नागवंशी पिता उदय नागवंशी, आदर्श पिता उदय कुमार बिराडे एवं जगदीश पिता सीताराम पवार ने दोनों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। युनूस अन्य आरोपियों ने पिस्टल के पिछले हिस्से, लाठी-डंडों से दोनों की बेरहमी से पिटाई की। इसमें शैतान की मौके पर ही मौत हो गई। सईद शाह की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। सिटी कोतवाली पुलिस नें सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय पेश कर दिया है।


By - sagarttvnews

08-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.