ऑस्ट्रेलिया से घूमने भारत आया था युवक, इंदौर में ठहरा रहा लेकिन पुलिस को नहीं मिली थी सूचना


 

इंदौर में ऑस्ट्रेलिया से आए एक युवक की होटल में युवक की धड़कने थमने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने होटल मालिक पर केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि विदेश से आया युवक 15 मार्च से होटल में ठहरा हुआ था जिसकी सूचना होटल मालिक द्वारा पुलिस थाने में नहीं गई की गई थी। इसी लापरवाही पर केस दर्ज किया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक इंदौर के सूर्या होटल में कल ऑस्ट्रेलिया से आए युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इसके बाद एफएसएल टीम व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। जिसमें पुलिस द्वारा बताया गया कि बॉडी पर किसी प्रकार की क्षति व चोट के निशान नहीं थे।

साइलेंट अटैक के जरिए मौत होने की बात कही जा रही है। जिस पर पुलिस ने धारा 188 के तहत कार्रवाई करते हुए होटल मालिक पर केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जब भी कोई विदेशी होटल में रहने आता है और वह लंबे समय तक रहता है तो उसकी सूचना आवश्यक तौर पर पुलिस को दी जानी चाहिए। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया मामले की जांच चल रही है।


By - sagarttvnews

04-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.