प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया 2000 रुपए का चंदा, आखिर क्यों पड़ी चंदे की जरूरत?


 

भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो हजार रुपए का दान दिया है। उन्होंने दान राशि की पर्ची भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले डोनेशन फॉर नेशन बिल्डिंग मुहिम के तहत यह राशि दान की है। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद एक्स पर लिखा है कि मुझे बीजेपी में योगदान देने और विकसित भारत के निर्माण के प्रयासों को मजबूत करने में खुशी हो रही है। मैं सभी से नमोएप के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का हिस्सा बनने का आग्रह करता हूं। लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा को मजबूत करने उन्होंने यह कदम उठाया है। एक लिंक शेयर की है जिस पर डोनेशन दिया जा सकेगा।

 

इसमें 5 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक के दान का आॅप्शन है। पीएम मोदी के अलावा कई नेताओं ने भी दान किया है। बीजेपी ने एक दिन पहले ही 195 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इसमें पीएम को वाराणसी से उम्मीदवार बनाया है। दूसरे दिन ही पीएम मोदी ने दान दिया है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने के लिए पूरे जोश से मैदान में उतर आई है। अब देखना यह है कि पार्टी को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की यह मुहिम कहां तक सफल होती है।

 
 
 

By - sagarttvnews

04-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.