मप्र सरकार पर तीन लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज, क्या बंद होंगी योजनाएं?


 

मध्यप्रदेश की सरकार लगातार कर्ज में डूबती जा रही है। हालत यह हो गए हैं कि मोहन सरकार रोजाना 200 करोड़ का कर्ज ले रही है। कर्ज की स्थिति 3 लाख करोड़ से उपर पहुंच गई है। इस कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए ही सरकार ने 12 हजार करोड़ रुपए का बजट में प्रावधान किया है। बीजेपी सरकार ने पिछले एक साल में ही 35 हजार करोड़ से ज्यादा कर्ज लिया है। फिलहाल इस कर्ज से मुक्ति का कोई उपाय दिखाई नहीं दे रहा है। बढ़ते बोझ के बीच अब लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं। ऐसे में सरकार के पास योजनाओं में कटौती का विकल्प भी फिलहाल नहीं है। एमपी की नई नवेली मोहन सरकार को प्रदेश चलाने के लिए रोजाना 200 करोड़ रुपए का कर्ज लेना पड़ रहा है। प्रदेश की हालत लगातार खस्ता होती जा रही है। पुरानी योजनाओं का संचालन और संकल्प पत्र की घोषणाएं कर्ज से पूरी हो रही हैं। हालांकि मप्र के 

मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार कह रहे हैं कि बजट की कोई कमी नहीं है। पूर्व से चली आ रहीं योजनाओं में किसी तरह की कटौती नहीं होगी। बालाघाट में भी उन्होंने दोहराया है कि प्रदेश में पैसे का कोई संकट नहीं है, सारी योजनाएं चलेंगी और इस बार लाड़ली बहना योजना की किस्त 10 की जगह 1 मार्च को खातों में आएगी। उन्होंने जुलाई में बजट मिलने की बात भी कही। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी नाम दिया है। मोहन यादव जनसभा में इसी मोदी की गारंटी की बात करते हैं। इन 2 महीनों में मोहन सरकार साढ़े 12 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है। यानी रोजाना करीब 200 करोड़ का कर्ज। हाल ही में सरकार ने 5 हजार करोड़ का कर्ज फिर लिया है। इस कर्ज की चिंता का भाव फिलहाल सरकार के माथे पर नजर नहीं आ रहा है। हांलाकि कांग्रेस लगातार कर्ज पर सवाल उठा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सवाल उठाया कि आखिर इतने कर्ज का पैसा खर्च कहां हो रहा है ये दिखाई नहीं देता। जीतू ने कहा कि सरकार के पास संकल्प पत्र पूरा करने का पैसा ही नहीं है। बीजेपी ने ये झूठी गारंटी ली है और उस गारंटी पर सरकार बनाई है। बढ़ते बोझ तले दब रही सरकार कर्ज से कब मुक्त होगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा।


By - sagarttvnews

23-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.