महिला पर फूटा दिग्विजय सिंह का गुस्सा बोले, ये औरत पागल है, इसको बाहर निकालो, जानिए पूरा मामला


 

महिला पर फूटा दिग्विजय सिंह का गुस्सा बोले, ये औरत पागल है, इसको बाहर निकालो, जानिए पूरा मामला

महिला पर भड़के दिग्विजय बोले
ये औरत पागल है,इसको बाहर निकालो

ग्वालियर में एक महिला को देखकर पूर्व सीएम दि​ग्विजय सिंह नाराज हो गए। उन्होंने दूर से ही गार्डस को रोकने का आदेश दिया। इसके बाद गार्डस जाकर महिला के सामने खड़े हो गए और अभद्रता के अंदाज में उसे बाहर कर दिया। घटना निजी होटल की है जहां दिग्विजय सिंह रुके थे। जब महिला को रोका गया तब मीडियाकर्मी भी वहां मौजूद थे। हाथ में गुलदस्ता लेकर पहुंची ​महिला को देखते ही सिंह ने कहा इसको बाहर निकालो इसको। उनका इशारा मिलते ही गार्ड ने महिला को हड़काकर बाहर भगा दिया। दूसरी ओर महिला ने कहा कि उन्हें सिंह से कोई नाराजगी नहीं है। महिला गुना के राघोगढ़ की थी और उनका नाम डॉ. लीना शर्मा है। वे सिंह के पास पहुंच पातीं उससे पहले ही वहां खड़े गार्ड ने उनको रोक लिया. गार्ड ने करीब-करीब धक्का मारते हुए चले जाने के लिए कहा। इस पर महिला नहीं मानी और बहस करने लगी। उनकी बहस के बीच राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने उसे बाहर करने का आदेश दे दिया। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा को लेकर चर्चा करनी थी। सिंह के इस रूप को देखकर आसपास खड़े कार्यकर्ता भी हैरान रह गए। होटल के बाहर डॉ. लीना शर्मा ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने बताया कि मैं पार्टी में पूर्व जिला महामंत्री रही हूं इसके साथ ही मैं इंडियन नेशनल कांग्रेस की महिला बिग्रेड की प्रेसिडेंट भी हूं। दिग्विजय सिंह ने कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि बाद में मिलते हैं। यह पूरा घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है।


By - sarju patel , sagar tv news - stvn india

21-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.