बेवफा मामी और बेहरम भांजें के इश्क ने बर्बाद किया परिवार | sagar tv news |


 

बेवफा मामी और बेहरम भांजें के इश्क ने बर्बाद किया परिवार | sagar tv news |

 

इंदौर के द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र में एक भांजे द्वारा मामा के मर्डर करने का मामला सामने आया है। भांजें का अपनी मामी से कथित तौर पर इश्क चल रहा था। दोनों के मिलन और अवैध संबंधों के बीच में मामा बड़ी बाधा बन गया। इसके बाद भांजे के प्यार में पागल मामी ने खौफनाक साजिश रचवा डाली है। मामी ने अपनी ही मांग का सिंदूर उजाड़ने का इशारा भांजे को दिया तो उसने मामा को सदा के लिए गहरी नींद में सुला दिया। बेहरम भांजें ने अपने पांच साथियों को 20 हजार रूपए का लालच देकर मर्डर के लिए तैयार कर लिया। पूरी प्लानिंग के साथ आकर बेहरमी से मुंह में कपड़ा ठूंसकर सिर पर पत्थर पटक दिए। यह सारी घटना मामा के ही घर में अंजाम दी। चैंकाने वाली बात यह है कि यह मर्डर मामा के 6 साल के बेटे के सामने ही किया गया। आरोपी जब उसकी जान ले रहे थे तो जागने पर उसे फिर से सुला दिया था। इसके बाद मामी ने ऐसी नौटंकी फैलाई कि मर्डर हादसा बन गया। पुलिस और डाॅक्टर भी धोखा खा गए। लेकिन बच्चे ने अपनी मां और भांजे की करतूत का भंडाफोड़ कर दिया। मामी और भांजे ने पूरी प्लानिंग से बाॅडी को घर से उठाकर दूर पुलिया केे पास फेंकवा दिया था। पुलिस भी उनकी चालाकी को नहीं समझ पाई। पोस्टमार्टम करने वाले डाॅक्टरों ने भी एक्सीडेंट की रिपोर्ट दे दी। कोई कितनी भी चालाकी करे लेकिन अपराध छिपाए नहीं छिपता। अब भांजा और उसके चार साथी पुलिस गिरफ्त में हैं। आरोपी खाटू श्याम भागने की फिराक में थे तभी उन्हें दबोच लिया। अब और गहरे राजों की जानकारी मामी से ली जा रही है। दरअसल रूपसिंह राठौर की शादी पूजा से कुछ साल पहले हुई थी। पूजा देखने में काफी सुंदर है। रूपसिंह को कुछ समय से शराब पीने की आदत पड़ गई थी। इस कारण पति-पत्नी में खटपट होने लगी। इसका फायदा उसके भांजे शुभम ने उठाकर मामी से नजदीकियां बना लीं। दोनों की रासलीला चलने लगी। उनके अवैध संबंधों में रूपसिंह बाधा बनने लगा था। इस पर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। इसके लिए भांजे ने चार दोस्तों के साथ पहले घर से घटनास्थल तक के रास्ते की रैकी की। जिस रोड पर सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। उसी रास्ते पर स्कूटी पर बीच में बाॅडी रखकर पुलिया के पास फंेक दी। इससे सभी को लगा कि पुलिया में सिर टकराने से यह हादसा हुआ है। अगर मासूम बच्चा मौके पर न होता तो मर्डर का मामला एक्सीडेंट बन चुका था। हालांकि पुलिस अपनी विवेचना में मर्डर के खुलासे का दावा कर रही है।


By - sarju patel , sagar tv news - stvn india

18-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.