Sagar-मोतीनगर पुलिस थाना की कार्रवाई, 307 के तीन आरोपी पकड़े | sagar tv news |


 

Sagar-मोतीनगर पुलिस थाना की कार्रवाई, 307 के तीन आरोपी पकड़े | sagar tv news |

गवाहों को न्यायालय पहुंचने से रोकने के लिए राॅड और लाठियों से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ने में मोतीनगर पुलिस को सफलता मिल गई है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश अभी बाकी है। पुलिस ने उनकी संपत्ति कुर्क कर इनाम घोषित करने की तैयार कर ली है। घटना 29 जनवरी 2024 को गल्ला मंडी स्थित रोड पर कारित हुई थी। पुलिस थाना मोतीनगर में घायल आशीष यादव निवासी बेरखेड़ी थाना नरयावली ने रिपोर्ट की थी कि वह अपने पिता रघुवीर प्रसाद के साथ पेशी करने के लिए मोटरसाइकिल से न्यायालय सागर जा रहा था। जहां मोतीनगर क्षेत्र में संतोष यादव, राहुल यादव, बब्बू यादव, मोंटी उर्फ संजय, नवीन यादव, वीरू यादव, गंगाराम प्रजापति हाथ में राॅड एवं लाठियां से मारपीट की। थाना मोती नगर में अपराध कायम किया गया था। वर्ष 2022 में दोनों पक्षों के मध्य थाना नरयावली क्षेत्र में विवाद हुआ था। जिसकी अंतिम पेशी करने के लिए घायल न्यायालय सागर जा रहे थे। घायलों के द्वारा राजीनामा न करने के कारण जानलेवा हमला किया था। तभी से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि इनमें से संतोष यादव पिता खिलान सिंह निवासी सालेरा थाना नरयावली, नवीन यादव पिता राजेश यादव उम्र 25 साल निवासी मेनपानी थाना गोपालगंज, और गंगाराम विश्वकर्मा पिता राम प्रसाद निवासी मोतीनगर वार्ड थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ कई थानों में पहले से मामले दर्ज हैं। चार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ इनाम की घोषणा कराई जा रही है और उनकी संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी कराई जाएगी। इन आरोपियों में से जो पूर्व के अपराधों में जमानत पर हैं उनकी जमानत निरस्त की कार्रवाई भी होगी।


By - sarju patel , sagar tv news - stvn india

15-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.